बंजरिया: चैलाहा महादलित टोला वार्ड 14 की सैकड़ों महिलाएं शनिवार को घर हटाने की नोटिस पर अंचल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया
चैलाहा महादलित टोला वार्ड 14 की महिलाएं अंचल कार्यालय द्वारा घर हटाने की नोटिस मिलने के बाद शनिवार को अंचल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की। महिलाओ ने बताया कि पिछले 70 वर्षों से वे जिस जगह पर घर बना कर रह रही है। उसे कैसे कोई खाली करा सकता। हमारे पास दूसरी कोई आवासीय भूमि नही है,हम लोग परिवार बाल बच्चा लेकर कहा जाएंगे। हम लोगो को भरत पटेल परेशान कर रहा है।