ग्वालियर गिर्द: बैटरी चोर गिरफ्तार, आगरा से चुराया बैग भी बरामद, तीन लाख का माल मिला
पड़ाव थाना क्षेत्र के एक निजी ट्रेवल्स की बस से बैटरी चुराने वाले चोर को पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार किया है।इसके कब्जे से पिछले दिनों आगरा से चोरी किया गया बैग भी बरामद किया गया है जिसमें सोने चांदी के जेवरात रखे थे,कुल 3 लाख रुपए के जेवरात और बस की बैटरी बदमाश से बरामद की गई है।आरोपी रंजीत उर्फ़ रशीद से चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पुलिस पता कर रही है