पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने अपराध नियंत्रण को लेकर लूणकरणसर वृताधिकारी कार्यालय में वृत सर्किल के सभी थानाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। एसपी सागर ने कहा कि अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली प्राथमिकता है।