केसरिया: केसरिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर बैठक हुई, डीडीसी की अध्यक्षता में
केसरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 15 केसरिया विधानसभा सह उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए।