चौपारण: कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब
चौपारण: पूर्व विधायक आवास में आयोजित प्रखंड स्तरीय महिला मोर्चा सम्मेलन में कांग्रेस महिला मोर्चा झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो का भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला,जिला अध्यक्ष बेबी देवी, प्रखंड अध्यक्ष प्रीति गुप्ता समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया