भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में एसीबी ने PWD इंजीनियर समेत तीन को किया गिरफ्तार, 4.04 लाख की रिश्वत जब्त, आवास व ठिकानों पर तलाशी जारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशाषी अभियंता शहजाद मोहम्मद सहित दो ठेकेदारों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 4 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद की है।