चूरू: चूरू में नाकाबंदी के दौरान कार से MD, डोडा पोस्त और देसी पिस्टल बरामद, 2 गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 5, 2026 चूरू। बीदासर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कार से एमडी, डोडा पोस्त और एक देसी पिस्टल मिली। बीकानेर रेंज आईजी के आदेश पर की गई नाकाबंदी के दौरान बीदासर से डूंगरगढ़ जा रही कार को रोका गया। पूछताछ में युवक घबरा गए तो तलाशी ली गई।