सरायकेला जिले के धर्मडीहा गांव निवासी 24 वर्षीय बैसाखी गोप की इलाज के दौरान चाईबासा सदर अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 मई को खाना बनाने के दौरान वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना में महिला के पैर, पेट और हाथ के कुछ हिस्से बुरी तरह जल गए थे। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया थ