लोहरदगा: ज़िले में श्रद्धा और उल्लास के साथ घूरती रथयात्रा संपन्न, मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ अपने धाम लौटे
लोहरदगा जिले में शान्ति व सौहार्द के साथ घूरती रथ यात्रा सम्पन्न हुई। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में रहने के बाद रविवार शाम 4 बजे भगवान अपने धाम को लौट आए। नौ दिनों तक मौसी के घर रहने के बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर रविवार को अपने घर मुख्य मंदिर लौट गए। लोहरदगा शहरी क्षेत्र में घुरती रथ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।