जसवंतनगर: राजेश कुमार ने जसवंतनगर विद्युत एसडीओ का कार्यभार संभाला, निर्बाध विद्युत आपूर्ति को बताया पहली प्राथमिकता
राजेश कुमार ने नए उपखंड अधिकारी (एसडीओ) जसवंतनगर का कार्यभार संभाला। उन्होंने पूर्व एसडीओ आनंदपाल सिंह का स्थान लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौक़े पर कर्मचारियों ने स्वागत किया।