शेखपुरा जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने जिला भर के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में बने पुस्तकालय भवनों की वास्तविक स्थिति और संचालन की जांच के गुरुवार दोपहर 12:00 बजे आदेश दिए हैं। जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा सभी पुस्तकालयों को संचालित बताया गया था, जिसकी सत्यता जांचने के लिए डीएम ने औचक निरीक्षण कराने का निर्णय लिया है।