हमीरपुर: हमीरपुर में स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बिजली कटौती के कारण तहसील दिवस में पहुंचीं महिलाएं
मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन करते हुए तहसील दिवस पहुंच गईं। महिलाओं ने अधिकारियों के सामने स्मार्ट मीटर लाकर विरोध जताया और कई मीटर पटक दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शनकारी महिलाएं सीधे तहसील दिवस सभागार में पहुं