बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: अपहरण मामले में 17 गिरफ्तार, ₹46500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | May 18, 2026 बक्सर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। विभाग के निर्देश के आलोक में अभियान चलाया गया। जिसमें हत्या एवं अपहरण के मामले समेत अन्य मामलों में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस दौरान वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कुल 46500 जुर्माना की वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालों में अपहरण के मामले में दो के साथ अन्य मामले में शामिल है।