बैराड़: सड़ ग्राम में प्रशासनिक सजगता से सामूहिक विवाह सम्मेलन से पहले 6 बाल विवाह रुकवाए गए
प्रशासन की टीम ने बुधवार दोपहर 3 बजे तत्परता दिखाते हुए सड़ ग्राम में आदिवासी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन से 6 बाल विवाह मौके पर जाकर रुकवाए। परियोजना अधिकारी नीरज सिंह गुर्जर ने बताया कि एसडीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जोड़ो के उम्र सत्यापन किए गए जहां सत्यापन दौरान 6 जोड़े नाबालिग पाये गए।