मोतिहारी: मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कल आयोजित होने वाले दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सफलता हेतू बैठक हुई आयोजित
मोतिहारी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में 13 अगस्त, 2024 को आयोजित होने वाले दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। ज्ञातव्य हो की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे।