मोतिहारी: जिले के नरकटिया कब्रिस्तान के समीप दिन-दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने वार्ड सदस्य पति की गोली मारकर की हत्या,हुए फरार
पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नरकटिया कब्रिस्तान के समीप दिन-दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने वार्ड सदस्य पति की गोली मारकर फरार हो गये, आसपास के लोगो ने खून से लथपथ वार्ड सदस्य पति को पं०चम्पारण के जगदीशपुर मे स्थित एक निजी अस्पताल ले गये जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पहाड़पुर प्रखंड के नौवाडिह पंचायत के वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य उषा खातुन के पति है।