मोतिहारी: मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव से छोटी बच्ची के साथ शादीशुदा महिला हुई गायब, जांच में जुटी पुलिस
मलाही थाना क्षेत्र के चटिया गांव से अपनी छोटी बच्ची के साथ एक शादीशुदा महिला गायब हो गई है। जिसमें पति ने थाने में आवेदन दिया है ।उक्त महिला शनिवार से ही अपनी छोटी बच्ची के साथ गायब है। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर पति ने आवेदन दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।