मथुरा: पुलिस चौकी के सामने साइबर ठग ने हवलदार को हजारों में और थाना को लाखों में बेचने की बनाई रील, तलाश में जुटी पुलिस
मथुरा के गोवर्धन में साइबर अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं इस युवक की हिम्मत देखिए, जो सीधे थाने और पुलिस वालों की बोली लगा रहा है। रील बनाकर कह रहा है कि 'हजारों में हवलदार और लाखों में थाना बिकता है'। लेकिन शायद ये ठग भूल गया कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं।अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है