*घर कच्चा था, बारिश में बिस्तर भीग जाया करते थे*
*आवास मंजूर हुआ, अब चैन की सांस ले रहे हैं बाबूलाल*
उज्जैन, 30 सितम्बर। ग्राम पंचायत सेमलिया नसर, जनपद उज्जैन के निवासी बाबूलाल पुराने दिनों की याद करते हुए बताते हैं कि उनका मकान कच्चा था। बारिश होती थी तो आए दिन अनाज ,बिस्तर और कपड़े भीग जाया करते थे। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया। अब वे पक्के आवास में रह रहे हैं और बारिश की परवाह किए बिना चैन की सांस ले रहे हैं। आवास स्वीकृत करने के लिए बाबूलाल प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं।
#सेवा_संकल्प_अभियान
Jansampark Madhya Pradesh