कोंडागांव: ग्राम पंचायत बम्हनी में विधायक लता उसेंडी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का लोकार्पण किया, ग्रामीणों को मिलेंगी आयुष सेवाएं
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत बम्हनी में 16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य (आयुष) मंदिर भवन का लोकार्पण किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राज्य शासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है।