लैलूंगा: लैलूंगा के आदिवासी नेता शिवशंकर पैकरा ने रायपुर बैठक में उठाई बड़ी आवाज, जनगणना में 'आदिवासी धर्म कोड' की मांग तेज
रायपुर के कंवर भवन में हुई सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में लैलूंगा ब्लॉक के युवा प्रभाग अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा अपनी टीम के साथ शामिल हुए। बैठक में 42 आदिवासी समाजों और कई राज्यों के प्रतिनिधियों ने जनगणना में आदिवासी धर्म कोड, चुनाव और परिसीमन जैसे मुद्दों पर चर्चा की।