सैदपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का सैदपुर में असर, नपं की बोर्ड-बैठक में चेयरमैन के साथ पैदल गए सभासद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन बचाने और कम से कम वाहनों के प्रयोग की अपील का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी क्रम में सैदपुर नगर पंचायत में गुरुवार को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान उस समय एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब नगर पंचायत अध्यक्षा सुशीला सोनकर के साथ विभिन्न वार्डों के सभासद पैदल ही नगर पंचायत कार्यालय पहुँचे।