रायसेन: सरकारी गेहूं खरीदी केंद्र शुरू न होने से किसान परेशान, बारिश और आग से फसल पर दोहरी मार
Raisen, Raisen | Apr 3, 2026 रायसेन जिले में गेहूं खरीदी केंद्र अब तक शुरू नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में गेहूं की फसल कई जगह कटकर खुले में रखी हुई है, तो कहीं अब भी खड़ी है। किसान सरकारी खरीदी केंद्र शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सीधे तुलाई केंद्र पर अपनी उपज बेच सकें। इधर पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया है।