झंझारपुर के रास्ते 15 जुलाई को चलेगी जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस, सहरसा में मेगा ब्लॉक के कारण बदला मार्ग
15 जुलाई 2026 (बुधवार) को सहरसा जंक्शन के समीप स्थित समपार फाटक संख्या 31 स्पेशल को स्थायी रूप से बंद किए जाने के कार्य के लिए लगभग 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनें रद्द, विलंबित, पुनर्निर्धारित, परिवर्तित मार्ग से संचालित तथा आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ की जाएंगी।
Bihar, India | Jul 13, 2026