उन्नाव: हुसैन नगर चौराहे पर बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बांस बल्ली व सीढ़ी लगाकर कानपुर-लखनऊ हाईवे किया जाम
Unnao, Unnao | May 23, 2026 उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुसैन नगर चौराहे पर बिजली की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने बांस बल्ली और सीढ़ी लगाकर कानपुर लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया है जानकारी के अनुसार काफी समय से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों यह कदम उठाया है, जिससे कानपुर लखनऊ हाईवे का पूरा यातायात बाधित हो गया