डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केंद्र के बिरसा मुंडा भवन में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।स्वागत संबोधन सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने किया। परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने कहा कि सत्यनिष्ठा कर्तव्यपालन का अभिन्न अंग होनी चाहिए। महाप्रबंधक अलेक्जेंडर कुजूर ने इसे देश के विकास के लिए जरूरी बताया।
विचार सत्र में केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका दिव्या सरोज, शिक्षक शशि रंजन, राहुल सिंह, डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ. गुलाम नबी खान और मुख्य वक्ता CUJ के उप कुलसचिव हरीश मोहन ने सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।
संचालन दीनानाथ शर्मा ने किया और अंत में पार्थ सारथी मुखर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।