खरगोन पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा और गुमशुदा नाबालिगों की दस्तयाबी को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की है। “मुस्कान अभियान” के तहत पूरे जिले में वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह विशेष अभियान एक अप्रैल से तीस अप्रैल दो हजार छब्बीस तक चलाया जा रहा है।