भिंड नगर: दद्दा वेंकट हाल में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर “युवा मंथन” एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर दद्दा वेंकट हाल में गुरुबार की रोज दोपहर करीब 1 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा “युवा मंथन” एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और उनके योगदान को लेकर सार्थक मंथन किया गया।