जनपद महोबा में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्री अजय पाल द्वारा न्यायालय परिसर का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश/निकास बिंदुओं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को प्रत्येक आगंतुक की समुचित जांच करने, सतर्कता बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#MahobaPolice #UPPolice
3 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jul 21, 2026