प्रयागराज: जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने के आरोप में माफिया अतीक अहमद के करीबी पर एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुई FIR
प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के एक और करीबी पर मुकदमा दर्ज हुआ है,यह मुकदमा एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुआ है,जिसमें अतीक अहमद के रिश्तेदार समेत अन्य आरोपित है, धोखाधड़ी कूटरचनाकार एक व्यक्ति की पुश्तैनी जमीन को बेच देने का आरोप है,एयरपोर्ट क्षेत्र के भीखपुरा मेंडवारा गांव के व्यक्ति ने तहरीर देकर FIR दर्ज कराई है,पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।