प्रयागराज: रसूलाबाद घाट पर जान जोखिम में डालकर पानी में छलांग लगा रहे बच्चे,वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में जहां निचले इलाके में रहने वाले लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें बढ़ने लगी है,तो वहीं कई स्थानों पर बच्चों के लिए मौज मस्ती का साधन बना है,कुछ ऐसी ही तस्वीर रसूलाबाद घाट पर देखने को मिली है,जहां पर बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा रहे हैं,जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।