प्रयागराज: मंडलायुक्त कार्यालय में 13 अखाड़ों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई बैठक,साधु- संतों से लिए गए सुझाव
महाकुंभ 2025 की तैयारी के संबंध में आज गुरुवार को मेला प्रशासन और सभी 13 अखाड़े के पदाधिकारी के बीच बैठक की गई,मंडलायुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में बैठक की गई,बैठक के दौरान मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत मेला अधिकारी विजय किरन आनंद जिले के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे,मेला को सकुशल संपन्न करने के के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की गई।