प्रयागराज: सावन माह के चलते शास्त्री ब्रिज से 21 जुलाई से एक माह के लिए एक तरफ से बंद होगा आवागमन
आगामी 22 जुलाई से पवित्र श्रावण मास की शुरुआत हो रही है जिसके चलते प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है,तथा प्रयागराज के पवित्र संगम से हजारों शिव भक्त गंगाजल भरकर वाराणसी जलाभिषेक के लिए जाते हैं,कांवरियों की सुविधा के लिए आगामी 21 जुलाई से शास्त्री ब्रिज से वाराणसी की ओर जाने वाले एक लेन पर गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा,यह डायवर्जन श्रावण मास तक चलेगा।