थानेसर: कृषि विभाग का खेत बचाओ अभियान: पराली जलाने पर रोक और सही प्रबंधन पर जोर
कृषि विभाग कुरुक्षेत्र ने खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठियों का आयोजन शुरू किया है। इन मीटिंग्स में किसानों को पराली जलाने की हानियों और फसल अवशेष प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। विभाग किसानों को पर्यावरण, मिट्टी और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित खेती अपनाने की सलाह दे रहा है।