छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 16 जून 2026 (मंगलवार) से ही होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अपने तय समय पर खुलेंगे। सोशल मीडिया पर '1 जुलाई से स्कूल खुलने' की जो खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह से झूठी, भ्रामक और फर्जी हैं।
विभाग ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अपुष्ट और भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। स्कूलों के संचालन की अधिकृत तिथि केवल 16 जून ही है, इसलिए किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
#ChhattisgarhNews #SchoolReopening #FakeNewsAlert #CGEducation #FactCheck #Raipur #EducationUpdate #CGGovernment #FatafatNews