हमीरपुर: हमीरपुर न्यायालय द्वारा गुण्डा अभियुक्त के विरुद्ध की गयी जिलाबदर की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही व प्रभावी पैरवी के तहत माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट/अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जनपद के थाना राठ से सम्बन्धित एक गुण्डा अपराधी को जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित करते हुये जिलाबदर किया गया है।