हमीरपुर: झमाझम बारिश ने खोल दी कुरारा नगर पंचायत की पोल, जलभराव की शिकायत मिलते ही प्रभारी ईओ ने संभाला मोर्चा
शुक्रवार सुबह तड़के हुई झमाझम बारिश ने कुरारा नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। सुबह हुई बारिश में नगर पंचायत कार्यालय के सामने पानी भर गया। वहीं वार्ड 3 की गलियां भी लबालब रहीं। जिससे तमाम घरो के अंदर पानी घुस गया। शुक्रवार सुबह हुई बारिश में कुरारा नगर पंचायत के सामने से सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क में पानी भर गया।