हमीरपुर: माता पिता के दुर्घटना में मौत होने पर प्रधानाध्यापक ने छात्रा को दी आर्थिक मदद
माता पिता की दुर्घटना में मौत हो जाने पर प्राथमिक विद्यालय चुनकी डेरा के प्रधानाध्यापक ने कक्षा दो में पढ़ रही उनकी पुत्री को आर्थिक मदद देकर पढ़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए उनसे जुड़े लोग बेटी की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय चुनकी डेरा के प्रधानाध्यापक नीतिराज सिंह ने जानकारी दी।