कोंडागांव: कोण्डागांव जिले के अंतिम छोर के गांव में DM ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं
कोण्डागांव जिले के अंतिम छोर पर स्थित दुर्गम ग्रामों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना आज बुधवार दोपहर 1 बजे ग्राम कुधुर एवं तुमड़ीवाल पहुंचीं। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम कुधुर में कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए.