शाहजहांपुर: दवाई लेने के बहाने घर से निकली पत्नी लापता, पति का आरोप- जेवर और रुपये लेकर दूसरे युवक के साथ गई
शाहजहांपुर के कांट कोतवाली क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति अर्जुन का आरोप है कि वह जयपुर में नौकरी करता था और इसी दौरान उसकी पत्नी घर से दवाई लेने की बात कहकर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। अर्जुन का दावा है कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे जेवर और रुपये भी ले गई है। पति के मुताबिक, वह अपनी एक बेटी को भी अपने साथ ले गई है