कौंच: कोंच हरिजन आबादी की भूमि पर कब्जे का विवाद गहराया, पानी की टंकी निर्माण को लेकर एसडीएम से की गई शिकायत
Konch, Jalaun | Apr 16, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में हरिजन आबादी हेतु आरक्षित भूमि पर कब्जे और निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है, वही स्थानीय निवासियों ने गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आरक्षित भूमि पर अवैध रूप से निर्माण की तैयारी की जा रही है, जिससे गरीब परिवारों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।