गुना नगर: शहनाई गार्डन के पास घर के बाहर से बाइक चोरी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
गुना कोतवाली थाना के शहनाई गार्डन के पास रहने वाले फरियादी व्यक्ति सुरेंद्र गुप्ता की बाइक चोरी हो गई। 5 मई को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, बीती रात 11:00 बजे बाइक खड़ी की रात करीब 2:45 बजे देखा तो बाइक गायब थी, आसपास तलाश की पता नहीं चला। अपने मित्र राजेंद्र गुप्ता के साथ थाने पहुंचे। फरियादी ने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।