खुरई: देहात थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, एक सप्ताह में काटे 55 चालान
Khurai, Sagar | Jul 22, 2026 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं, बुधवार रात लगभग 9 बजे देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि अभियान के तहत बीना रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं, इसके तहत बिना हेलमेट, बीमा, बिना नंबर प्लेट, कारों में बिना सीट बेल्ट के चालान किये जा रहे हैं, एक सप्ताह में 55 चालान काटे गए।