जहानाबाद: मसौढ़ी: धनिचक गांव से लूट का आरोपी राहुल कुमार गिरफ्तार, कोड़ौना थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना कांड संख्या-485/25 में नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओकरी थाना क्षेत्र के उमराई बिगहा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनीचक गांव से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की जा रही है।