चांदवा: चंदवा के आन गांव में फैलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में कुल 207 लोगों का लिया गया सैंपल
चंदवा। 1 जून से 10 जून तक चलने वाली फैलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चंदवा प्रखंड में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत सोमवार की रात्रि आन गांव की गई। शिविर में मुखिया मालो देवी के देख रेख मे रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक मेडिकल टीम द्वारा फलेरिआ जाँच हेतु 20 वर्ष से अधिक के 207 लोगो का रक्त संग्रह किया गया।