मंझनपुर: प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर मंझनपुर में कांग्रेसियों ने किया याद, पंडित नेहरू थे आधुनिक भारत के शिल्पकार
मंझनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।