अटरू: कवाई के मवासा में अनियंत्रित कार टापरी में घुसी, एक व्यक्ति की हुई मौत
Atru, Baran | May 30, 2026 बीती रात्रि छीपाबड़ौद रोड स्थित मवासा बाईपास पर एक कार तेज गति एवं अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक टापरी जिसमें छोटी किराना की दुकान चलाता था उसमें में जा घुसी। दुर्घटना में टापरी (दुकान) में स्थित छोटू लाल पुत्र रामचंद्र माली, उम्र 47 वर्ष, निवासी मवासा गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में उन्हें तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।