कोंडागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम ने निभाया वादा, ग्राम आवरी कछारपारा की टॉपर कृतिका के घर तक बनेगी पक्की सड़क
CBSE 10वीं में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम आंवरी की छात्रा कृतिका टेकाम के घर तक अब पक्की सड़क बनेगी। विधायक नीलकंठ टेकाम से कृतिका ने कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग की थी। इसके बाद जनपद पंचायत केशकाल ने कांक्रीट सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।बारिश से पहले सड़क बनेगी।