कासगंज: कासगंज के अहरोली क्षेत्र स्थित नगला सैय्यद में पुलिया टूटी, स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिया निर्माण की उठाई मांग
कासगंज के अहरोली क्षेत्र स्थित नगला सैय्यद में एक पुलिया टूटी हुई है। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण ई-रिक्शा और अन्य वाहन अक्सर पलट जाते हैं, जिससे कई लोगों को हाथ-पैरों में फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं। वहीं पुलिया का निर्माण के लिए लोगों ने प्रशासन से मांग की है।