बागीदौरा: नौगामा में आरएसएस का पथ संचलन, पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का हुआ स्वागत
नौगामा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आज बुधवार सुबह 11बजे नौगामा में पथ संचलन निकाला गया। इसमें नौगामा मंडल के 128 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सफेद शर्ट, खाकी पैंट, सिर पर टोपी और हाथ में दंड लेकर स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर अनुशासित कदमताल की। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पथ संचलन विद्या निकेतन विद्यालय से शुरू